कानपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता अभिनेत्री ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए हैं। उधर, नजीराबाद पुलिस ने पीड़िता को नोटिस दिया है। और कहा कि बताए घटनास्थल चलने का वक्त है। बड़े एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया गया था।
लखनऊ की इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शहर की अभिनेत्री ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। बयान के दौरान पीड़िता ने अपने दर्द को बयां करते हुए आरोपों को दोहराया। बयान दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित अभिनेत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें पीड़िता से मामले की जांच के लिए हैदराबाद, मुंबई और गुहावटी स्थित घटनास्थलों पर चलने के समय देने के लिए कहा है। तीन दिन में नोटिस का जवाब दिया जाना है, जिसके बाद पुलिस जांच के लिए अगला कदम उठाएगी।
बता दें, नजीराबाद निवासी कारोबारी की अभिनेत्री बेटी ने लखनऊ की साउथ सिटी गेट नंबर चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला हेमंत कुमार राय श्रेया इंटरटेनमेंट और प्रोडेक्शन कंपनी का अध्यक्ष है। हेमंत कुमार पिछले साल उसके घर आए और तीन-चार एलबम में काम करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
साथ ही किसी बड़े स्टार के साथ एलबम लांच करने का वादा भी किया। कहा कि इससे होने वाली कमाई दोनों लोग आधी-आधी बांट लेंगे। हेमंत की बातों में फंसकर वह उनके साथ काम करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद हेमंत और उसका एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। आरोप है कि शूटिंग के सिलसिले में कई बार हेमंत व उनकी टीम के साथ मुंबई भी गई।
Trending Videos
नौ मई 2023 को होटल ताज पैलेस मुंबई में वह और हेमंत कुमार राय रुके थे। हेमंत ने उसे शराब पीने के लिए कहा। आरोप है कि मना करने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसे बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ भी बना लिए। विरोध करने पर फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
परिवार के साथ हत्या की धमकी दी। आरोपी उसे शूटिंग की बात कहकर मुंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी समेत कई शहरों में ले जाकर होटलों में दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद एलबम में काम करने से इंकार करने पर हेमंत व उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर हमारी बात नहीं मानोगी तो तस्वीर व वीडियो वायरल कर देंगे।
मामले में नजीराबाद थाने में हेमंत कुमार राय, उसके साथी राजेश सिंह, जमील अहमद,. पी महेश, विशाल सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नजीराबाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़ित अभिनेत्री के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए। इसमें अभिनेत्री ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों को दोहराने के साथ ही अपना दर्द बयां किया है।
तीन दिन पहले पीड़ित अभिनेत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी कर पूछा गया है कि जिन स्थानों व होटलों में वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां चलने का वक्त बताएं, ताकि विवेचना टीम वहां जाकर जांच करने के साथ ही साक्ष्य जुटा सके। हालांकि अभी तक पीड़ित अभिनेत्री ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।