विश्व हिंदू परिषद अागामी यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए दमदार तरीके से मैदान में उतरेगी। इसके लिए विहिप ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अपने एजेंडे काे विहिप के पदाधिकारी राजनीतिक नहीं बता रहे हैं, लेकिन सूत्राें के मुताबिक विहिप ने कई एेसी याेजनाएं शुरू करने का फैसला लिया है जाे सीधे ताैर पर भाजपा का वाेट बैंक बढ़ाने में मदद करेगा। कानपुर में साेमवार से शुरू हुए चिंतन शिविर में इसकी बानगी भी देखने काे मिली।
ये है विहिप का एजेंडा
विश्व हिंदू परिषद के चिंतन समाराेह संताे ने अपनी बात रखी
विहिन ने अपने अखिल भारतीय चिंतन शिविर में तय किया गया कि देश भर के संत एकजुट होकर एक मंच से जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाएंगे। संतों ने यह भी कहा कि जो भी राजनीतिक दल या नेता जाति और वर्ग विशेष में भेद करता है तो उसका साथ नहीं देंगे। साथ ही कश्मीर में धारा 370 को अविलंब समाप्त कर देश के सभी राज्यों में समानता के अधिकार पर भी बात कर साफ कर दिया की पूरी तरह से चुनाव में इन मुद्दाें के जरिए भाजपा काे फायदा पहुंचाया जाएगा। हालांकि विहिप के नेता चुनाव से इन बाताें का काेई लेना देना नहीं बता रहे हैं।
पाकिस्तान पर बरसे महामंडलेश्वर
महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद
पनकी स्थित नारायण विद्यापीठ परिसर में आयोजित शिविर में मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में सभी आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए और आक्रमण की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया के बाकी देशों में भारत के अनुकूल वातावरण बना है। देश में भी सराहना मिल रही है। पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को खत्म करके ही चैन लेना चाहिए। सुबह 10 बजे से शाम पांच तक तीन सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विचार विमर्श हुआ। मंगलवार को दो सत्र होंगे। आखिर में चिंतन शिविर का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसमें अगले एक वर्ष तक कार्य होगा। इस मौके पर विहिप के केंद्रीय महामंत्री दिनेशजी, संघ प्रचारक जुगल किशोर, विहिप केंद्रीय मंत्री सुधांशु मोहन, संघ प्रचारक रामचंद्र पाण्डेय, कमल नयन शास्त्री अयोध्या, मुनेंद्र नारायण देव असम, स्वामी शिवशंकर राजस्थान, विहिप पदाधिकारी दीनदयाल, आशीष सहित 150 से अधिक संत मौजूद रहे।