फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने उपरिगामी पुल पर आज से फर्राटा भरेंगे वाहन

Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर के समीप हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन कर तैयार हुए उपरिगामी पुल पर रविवार से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। वाहन चालकों को अब रेलवे क्रॉसिंग बंद हाेने पर गेट खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर वीके सेन ने बताया कि उपरिगामी पुल बन कर तैयार हो गया है। संचालन को लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना कर जन सामान्य यातायात के लिए समर्पित करेंगे। बता दें कि हलधरपुर में उपरिगामी निर्माण के लिए 30 मई 2023 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शिलान्यास किया था। कार्यदायी संस्था सेतुनिगम को वर्ष 2024 तक इसे पूरा कराना था। कार्य धीमी गति से चलने के कारण इसे पूरा हाेने में दो साल लग गए।
इधर क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम व धूल की गुबार से लोग परेशान थे। मुगल रोड पर वाहनों का आवागमन अधिक होने व क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों छोर पर तीन-तीन किमी तक लंबा जाम लग जाता था। जाम खुलने के बाद भोगनीपुर ब्रिज के नीचे से निकलने में परेशानी होती थी। इस समस्या को लेकर ही पुल निर्माण की पहल हुई। स्थानीय लोगों में जगदीश सिंह, कौशल सिंह, सुंदर पाल, शिवराज कुमार, जगदंबा तिवारी, रीतेश पालीवाल आदि ने बताया कि देर से ही सही लेकिन हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी पुल के चालू हो जाने से हर प्रकार से राहत मिलेगी। सबसे बड़ी समस्या चली आ रही जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें