कानपुर देहात के लोहिया नगर में एक युवक ने बुधवार रात पेड़ पर अंगौछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह सफाई कर्मियों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की। लोहिया नगर के कप्तान कुशवाहा (30) पिकअप चालक था।
बुधवार रात नीम के पेड़ में अंगौछे से फांसी का बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह मोहल्ले में आए सफाई कर्मी अमर ने शव को पेड़ पर लटकते देख लोगों को जानकारी दी। मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। और छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पत्नी गुड्डी होली पर मायके नकटू भाऊपुर गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी व बेटा रौनक पहुंचा। वहीं मौके पर मौजूद मां बिट्टन देवी, भाई हरी सिंह, लल्ली सहित बहन शिवदेवी, रूबी, राजाबेटी आदि बिलखते रहे।
मां ने बताया कि लॉकडाउन में काम न मिलने पर वह सब्जी बेचने लगा था। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।