कन्नौज में गैरजनपद में तैनात सिपाही की मां की हालत बिगड़ गई। लॉकडाउन में 112 पीआरवी ने दवा पहुंचाई। इसके बाद हालत में सुधार हुआ। सौरिख कस्बे के बुद्धा नगरिया निवासी पंकज यादव जालौन में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
छोटा भाई पीयूष बांदा में सिपाही के पद पर तैनात है। 48 वर्षीय मां मीना देवी और पिता घर पर रहते हैं। मां को डायबिटीज है। करीब 10 दिन पहले दवा खत्म हो गई। इससे गुरुवार को मीना देवी की हालत बिगड़ गई।
पंकज यादव ने यूपी 112 को फोन कर जानकारी दी। पीआरवी 1653 के कमांडर छविराम, सब-कमांडर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और चालक अजय पाल मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर पहुंचे। दवा खाने के बाद मीना देवी की हालत में सुधार हुआ।