फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो: नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन की छत बननी शुरू, टॉप-डाउन प्रणाली से होगा निर्माण

Thu, 07 Apr 2022 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर मेट्रो, यूपीएमआरसी चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण करा रहा है। बुधवार को मेट्रो रेल के अधिकारियों ने विधिवत पूजन किया। साथ ही, नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन की छत की ढलाई का काम भी शुरू हुआ। 
विज्ञापन
भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के निर्माण कार्य की शुरूआत करते मेट्रो रेल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन, यूपीएमआरसी ने बुधवार से नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन की छत का निर्माण शुरू करा दिया। बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन में भी छत के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के फेज-2 के तहत चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण करा रहा है। शाम को मेट्रो रेल के अधिकारियों ने पूजा, नारियल फोड़ा। इसके बाद नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन की छत की ढलाई हुई। इस मेट्रो स्टेशन का निर्माण 11 अक्तूबर को शुरू हुआ था। नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा भूमिगत स्टेशनों पर डी-वॉल निर्माण का काम अंतिम चरण में है। यह काम एक महीने में पूरा होना है।
टॉप-डाउन प्रणाली से निर्माण, कम होंगी बैरिकेडिंग
भूमिगत स्टेशन टॉप-डाउन प्रणाली से तैयार होंगे। यानी निर्माण ऊपर से नीचे की ओर होगा। रूफ स्लैब तैयार होने के बाद, कॉनकोर्स लेवल, फिर प्लेटफार्म का निर्माण होगा। ट्रैफिक कम से कम प्रभावित हो, इसलिए यह प्रणाली अपनाई जा रही है। सड़क से काम शुरू कर पहले तल का निर्माण होते ही बैरिकेडिंग कम कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने आईआईटी से मोतीझील के बीच नौ किलोमीटर लंबे प्राथमिक सेक्शन का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया था। अब हमारा लक्ष्य है कि आईआईटी से नौबस्ता तक लगभग 23 किलोमीटर के कॉरिडोर को समय से पूरा किया जाए। - कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें