फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया लेने के लिए पीसीएफ केंद्र में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर स्थित पीसीएफ केंद्र में एक सप्ताह बाद यूरिया आते ही किसानों को भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो सौ किसानों ने पांच सौ बोरी यूरिया खरीदी।
विज्ञापन

गेहूं, लाही, सरसों में सिंचाई कर दी है। इससे उन्हें यूरिया की सख्त जरूरत है। करीब एक सप्ताह से पीसीएफ केंद्र गजनेर में यूरिया नहीं थी इससे किसान परेशान हो रहे थे। कई किसान मजबूरी में निजी दुकानों से मंहगे दामों में यूरिया खरीद रहे थे। सोमवार को पीसीएफ केंद्र में यूरिया की रैक आ गई। इसकी जानकारी पर मंगलवार को सैंथा, सेरूवा, मुक्तापुर, भदेसा, अकबरपुर झबैया, गजनेर, कौसम, रघुनाथपुर, दिलावलपुर, जसवापुर, जिठरौली समेत आसपास गांवों के किसानों की भारी भीड़ केंद्र में उमड़ पड़ी। इससे अव्यवस्था हो गई।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि खतौनी के आधार पर यूरिया खाद का वितरण किया गया। केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यूरिया का स्टॉक है। किसानों को वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें