फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर हंगामा: पति ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर

Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता स्थित स्वाति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कन्नौज के छिबरामऊ कंडेेली गांव निवासी पिंटू की पत्नी आशा देवी (28) की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। छिबरामऊ निवासी सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि नौ जनवरी को पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे छिबरामऊ स्थित स्वाति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।

हालत खराब होने पर वहां के डॉक्टरों ने बुधवार को अस्पताल की ही ब्रांच नौबस्ता स्थित स्वाति नर्सिंग होम रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि पथरी के कारण आंतों में सूजन व इन्फेक्शन के चलते ऑपरेशन करना पड़ेगा। गुरुवार रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने आशा का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


देर रात पेट के दर्द से वह कराहती रही। कॉल करने के बाद भी डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया। शुक्रवार करीब छह बजे आशा ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन तीन लाख रुपये लेने के बाद भी शव नहीं दे रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक सुरेश चंद्र अग्निहोत्री व डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें