कानपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजना के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों को मास्टर डेटा सत्यापन एवं आवश्यक त्रुटियों के सुधार के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। संस्थान 26 अगस्त दोपहर दो बजे तक छात्रवृत्ति पोर्टल से डाउनलोड किए गए सही मास्टर डेटा प्रमाणपत्र को www.updeledexam.in पर अपलोड करेंगे।
निर्देशों के अनुसार जिन संस्थानों का डेटा लंबित है, जिन्हें डायट स्तर पर अस्वीकृत किया गया है या जिन्होंने अब तक मास्टर डेटा प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। संबंधित डायट उसी अवधि में प्रमाणपत्रों की जांच कर उन्हें सत्यापित एवं अग्रसारित करेगा।