फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अक्तूबर में होगी यूपीसीए की एजीएम, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा 28 सितंबर को होगी। इसकी घोषणा शनिवार को हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) चुनावी वर्ष में होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम) अक्तूबर में करेगा। लखनऊ में शुक्रवार को यूपीसीए निदेशकों की हुई बैठक में इसके लिए एक माह का नोटिफिकेशन जारी हुआ।
विज्ञापन

यूपीसीए के निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में इस वर्ष की एजीएम को लेकर चर्चा की गई। इसकी संभावित तिथि दस से बीस अक्तूबर के मध्य हो सकती है। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। इस बार यूपीसीए में चुनाव होने हैं। सभी पदों के लिए होने वाले चुनावों में अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंहानिया, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव रियासत अली और कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता को पुन: मनोनीत किए जाने की पूरी संभावना है। सचिव अरविंद श्रीवास्तव का कार्यकाल पूरा होने के चलते इस वर्ष यूपीसीए को नया सचिव मिलेगा। नए सचिव को लेकर इस समय कई बड़े दावेदारों के नाम चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि किसके सिर ताज सजेगा यह आने वाले दिनों में ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें