फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: दो दिन में 6.8 डिग्री लुढ़का पारा, बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Fri, 30 Jan 2026 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

UP Weather Update: मौसम विभाग की माने तो यूपी के आसपास के शहरों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। दो दिन में 6.8 डिग्री पारा लुढ़का। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं की बढ़ती रफ्तार और धूप कम निकलने से 48 घंटों में दिन का पारा 6.8 डिग्री लुढ़क गया है। गुरुवार शाम ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने सेे ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद अगर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना तो बारिश होगी। 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। 24 घंटे में दिन का अधिकतम पारा 3.9 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री नीचे आ गया। करीब चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही दक्षिणी-पश्चिमी हवा ने ठंड में इजाफा कर दिया। शनिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। इससे हिमालयीय क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी होगी, उसके बाद पश्चिमी हवाएं कानपुर परिक्षेत्र समेत गंगा के मैदानी इलाकों में कंपकंपी छुड़वाएंगी।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कोहरे की पर्त ऊपर की ओर चली गई है। इससे धूप नरम पड़ गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नम हवाएं आ रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। एक और दो फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी। गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश और सुबह और रात को हल्का कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम-17.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें