फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में आज दस्तक दे सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 28 Jun 2022 10:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसूनी बारिश का मौसम बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च से लेकर अभी तक बारिश को तरस रहे कनपुरियों के लिए अब राहत भरे दिन आने वाले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में 28 जून यानी आज शाम तक मानसूनी बारिश दस्तक दे सकती है। पहला दिन बूंदाबांदी व हल्की बारिश तक ही सीमित रहेगा, लेकिन 29 जून से एक जुलाई के बीच 25 से 35 मिमी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में बादलों का डेरा रहा। बौछारों ने गर्मी से राहत दी। चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसूनी बारिश का मौसम बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले तीन दिनों में हवा की रफ्तार में चार किमी प्रति घंटा का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

सोमवार को हवा की रफ्तार 12.4 डिग्री सेल्सियस रही। हवा में नमी के कारण उमस भी बढ़ी है। रात के समय नमी 44 से बढ़कर 55 प्रतिशत और दिन में 80 प्रतिशत रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश से तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 

तापमान
अधिकतम तापमान 39
न्यूनतम तापमान 29.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें