फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: तीन तरफ से नमी लेकर आईं हवाएं, पारा और गिरा, आगे के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 05 May 2022 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चंद्रेशखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि जगह-जगह हुई बारिश की वजह से माहौल में नमी बढ़ है। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में तीन तरफ से नमी लेकर आईं हवाओं ने हीट वेव पर पानी डाल दिया। इससे पारा सामान्य औसत से भी नीचे आ गया। हीट वेव रुकने से लोगों को बहुत राहत मिली है। इसके साथ ही समर डायरिया और गर्मी से होने वाली दूसरी बीमारियों का हमला भी कम हो गया है।
विज्ञापन


चंद्रेशखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि जगह-जगह हुई बारिश की वजह से माहौल में नमी बढ़ है। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ठीक रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर बढ़ेगी। हालांकि पारा के 42 डिग्री सेल्सियस पार करने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है। इसके बाद ही यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश होगी।

अगले हफ्ते तक चक्रवात का असर दिख सकता है। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा जो 3.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.8 रहा जो सामान्य औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी के असर दोनों तापमान सामान्य औसत से नीचे आए हैं। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिमालयी क्षेत्र तीन तरफ से हवाएं नमी लेकर आईं। नम हवाओं के आपस में मिलने से यह बदलाव आया है। 

तापमान
अधिकतम- 36.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें