फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वंदे भारत एक्सप्रेस औरैया में हादसे का शिकार होने से बची, कई कोच के शीशे चटके

Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के औरैया में वाराणसी से नई दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। बंद क्रासिंग के बीच ट्रैक पर पड़ी साइिकल टकराने से वंदेभारत एक्सप्रेस के कई कोच के शीशे चटक गए। हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी।

विज्ञापन


शाम करीब 7:40 बजे कंचौसी से गुजरना था। जिसपर गेटमैन ने क्राॅसिंग का गेट बंद कर दिया था। इस बीच ढिकियापुर का रहने वाला एक किशोर कंचौसी कस्बे से घर जा रहा था। बंद रेलवे क्रासिंग के फाटक के नीचे साइकिल निकालने लगा तभी उसे अप ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस आते दिखाई दी।

इसपर वह घबरा गया और ट्रैक पर साइिकल छोड़कर अपनी जान बचाकर भागा। तभी तेज रफ्तार वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई और ट्रैक पर पड़ी साइिकल में टक्कर लगते ही उसके परखचे उड़ गए। साइिकल के टूटे टुकड़े ट्रेन के कोच की खिड़की से जा टकराए, जिससे उसके शीशे चटककर क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें