फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना में डेंगू से दो की मौत, कई बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कस्बे में डेंगू का कहर जारी है। मंगलवार रात डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग इसकी चपेट में हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जांच टीम न भेजने पर रोष जताया है। कहा कि नगर पंचायत भी लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

कछौना कस्बे के ठाकुरगंज निवासी सुरेश सिंह (60) को शुक्रवार शाम तेज बुखार आया था। शनिवार को हुई जांच में उनको डेंगू की पुष्टि हुई। कस्बे के अलग-अलग अस्पतालों में उनका उपचार कराया गया। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वहीं तिलकनगर निवासी महेश प्रजापति (55) को भी रविवार को तेज बुखार आया था। जांच में डेंगू मिला।
परिजनों ने उपचार कराया लेकिन फायदा नहीं मिला। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा ठाकुरगंज मोहल्ले में पुतान (50), उनके पुत्र अंकित (23) और वैभव (22) को तेज बुखार है। इसी मोहल्ले की सरिता सिंह (50), श्रद्धा (20), उमेश (40), विनोद दीक्षित (65), मयंक (35), ममता (40), अनुभव (48), संग्राम (60) भी बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. किसलय वाजपेयी ने कहा कि विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुखार से बच्चे की मौत
पाली कस्बे के मोहल्ला बेनीगंज निवासी श्याम मोहन वाजपेयी के पुत्र कान्हा (4) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। सुधार न होने पर परिजन उसे बुधवार को शाहजहांपुर में प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां कान्हा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें