कानपुर लखनऊ हाईवे पर उन्नाव में शुक्रवार देर रात दो वाहनों की भिंड़त के बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन बाधित हो गई। कानपुर लखनऊ हाईवे पर करीब दस किमी लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन रेंग रेंगकर निकले।
विज्ञापन
वाहनो के रेंगने से जाजमऊ फ्लाई ओवर से लेकर कोयला नगर फ्लाई ओवर तक करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। शनिवार सुबह 11 बजे करीब नौ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। शनिवार सुबह से ही यातायात पुलिस कर्मी वाहनों को धीरे धीरे गुजारते रहे।
जाम से जाजमऊ सर्विस लेन से पुल की तरफ जाने वाले वाहन सवार भी फंस गए। वाहनों को एक लेन से होकर गुजरना पड़ रहा था। सुबह 11 बजे जब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया इसके बाद जाम की समस्या समाप्त हुई।