फतेहपुर के खागा में घाटों में खनन से पहले शुक्रवार सुबह दो खदान संचालकों के बीच गोलियां चल गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। राजस्व अधिकारियों के सामने रास्ते की पैमाइश कराने के बाद रास्ता बनाने की बात पर समझौता कराया।
दोनों पक्ष कई दिनों से रास्ते का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया है। धाता थाना क्षेत्र में यमुना किनारे दो मौरंग खदानें अगल-बगल संचालन होना है। खदान चालू करने के लिए संचालकों के गुर्गे रास्ते बना रहें है।