फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कानपुर में होगा ठहराव, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 08 Nov 2026 07:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली के बाद छठ पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। तीनों ट्रेनों का संचालन कानपुर होकर होगा। इनमें गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल का ठहराव कानपुर सेंट्रल पर और अन्य दो ट्रेनों का गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


04058 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 17 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से चलकर टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए छपरा पहुंचेगी। गोविंदपुरी में सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:25 बजे रवाना होगी। वापसी में छपरा से रात 10:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 05087 मऊ-आनंद विहार स्पेशल 10 नवंबर को मऊ से चलेगी। वापसी में 05088 आनंद विहार-मऊ स्पेशल चार और 11 नवंबर को रवाना होगी।

यह ट्रेन आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, जंघई और प्रयागराज होते हुए कानपुर पहुंचेगी। मऊ से आने वाली ट्रेन सुबह 8:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से आने वाली ट्रेन रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहीं, 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल नौ और 16 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। वापसी में 05092 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल 11 और 18 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें