फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ कानपुर हाईवे पर मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकरा पलट गई कार, मामा भांजी घायल

Fri, 19 Jun 2020 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कार टक्कर के बाद पलट गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर लखनऊ कानपुर हाइवे पर नवाबगंज पक्षीविहार के पास कानपुर से लखनऊ जा रही कार मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर एक अन्य कार से टकराकर पलट गई। जिसमें कार में सवार एक महिला सिपाही समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यूपी 112 के सिपाही शिवशंकर यादव ,चंद्रेश यादव महिला कांस्टेबल ललिता की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। घायलों में बारासगवर निवासी उमेश पांडेय(38) पुत्र राजकिशोर पांडेय कार चला रहे थे।

उनकी दो भांजी रंजना पाण्डेय (28) पुत्री संजय पांडेय व अर्चना पांडेय (23) पुत्री राधेश्याम पांडेय शामिल है। उमेश और रंजना को गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया गया। अर्चना बहराइच के इकौना थाने में महिला कांस्टेबल के पद पे तैनात है। जिसे छोड़ने के लिए सभी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें