फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग: पहली बार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ट्रायल के आधार पर फ्रेंचाइजी चुन रहीं खिलाड़ी

Thu, 18 Jul 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली में हुई यूपी टी-20 काउंसिल की बैठक में हुए फैसलों के तहत इस बार फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रख सकती है। इसके लिए फ्रेंचाइजी को सिर्फ अपने जोन के ही खिलाड़ियों का चयन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की यूपी टी-20 लीग में इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए लीग में शामिल फ्रेंचाइजी जोनल स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल करा रही है। जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मुख्य टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। लखनऊ फॉल्कन्स की ओर से खिलाड़ियों के ट्रायल कराए जा चुके हैं। मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल चल रहे हैं, जबकि काशी रुद्रास ने बुधवार को अपनी टीम के ट्रायल के लिए तिथियां जारी की हैं।

विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग का दूसरा संस्करण अगस्त में प्रारंभ होगा। लीग में इस बार कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का पहला संस्करण पिछले वर्ष ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार ग्रीनपार्क में भारत बनाम बंगलादेश टेस्ट मैच होने के कारण यूपीसीए इसे लखनऊ में कराने जा रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाली यूपी टी-20 काउंसिल की बैठक में लीग के मैचों और टीमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली जाएगी।

यूपी टी-20 लीग के पहले संस्करण में छह टीमें खेली थीं, जिसमें पहली चैंपियन काशी रुद्रास बनी थी। अन्य टीमों में कानपुर सुपरस्टार्स, लखनऊ फॉल्कन्स, गोरखपुर लॉयंस, मेरठ मेवरिक्स और नोएडा सुपरकिंग्स शामिल हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली में हुई यूपी टी-20 काउंसिल की बैठक में हुए फैसलों के तहत इस बार फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रख सकती है। इसके लिए फ्रेंचाइजी को सिर्फ अपने जोन के ही खिलाड़ियों का चयन करना पड़ेगा।

खिलाड़ियों के ट्रायल का शेड्यूल जारी
लखनऊ और मेरठ की टीमों ने चयन ट्रायल की घोषणा पहले ही कर दी थी। लखनऊ के ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। जबकि मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल 17 जुलाई से प्रारंभ हुए हैं। इसमें 17 जुलाई को सहारनपुर में ट्रायल हो चुका है, जबकि 19 जुलाई को मेरठ और 21 जुलाई को गाजियाबाद जोन के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इनके ट्रायल मेंं इंट्री फ्री है, लेकिन खिलाड़ियों को ट्रायल के समय यूपीसीए में अपने रजिस्ट्रेशन की स्लिप, आधार कार्ड और खेल से संबंधित सामान लाना होगा।

कानपुर सुपरस्टार टीम के लिए ट्रायल 21 से
बुधवार देर रात कानपुर सुपरस्टार ने भी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तारीख जारी कर दी। इसके तहत कानपुर जोन के खिलाड़ियों के ट्रायल्स 21 जुलाई को और जालौन जोन के ट्रायल 22 जुलाई को सुबह सात बजे से जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में होंगे। इसमें आने वाले खिलाड़ियों को यूपीसीए रजिस्ट्रेशन स्लिप, पैन कार्ड, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 8868052368 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए काशी रुद्रास ने तय किए मंडल
वर्तमान चैंपियन काशी रुद्रास फ्रेंचाइजी के सदस्य उत्तम केसरवानी ने बताया कि इस बार नियमों में कई फेरबदल हुए हैं। इसके तहत फ्रेंचाइजी खुद खिलाड़ियों का ट्रायल करा सकती हैं, हालांकि यह उसकी मर्जी पर निर्भर करेगा। साथ ही उन्हें सपोर्टिंग स्टाफ भी अपनी पसंद का रखने की छूट दी गई है। ट्रायल में चयनकर्ता भी फ्रेंचाइजी खुद से रखेगी, जिसमें कोई धांधली न हो सके। यूपीसीए भी अपने शीर्ष खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराएगी। उसमें वह अपनी पसंद के खिलाड़ी ले सकती है। फ्रेंचाइजी पहले सीजन के स्टाफ को भी यदि रखना चाहे तो भी रख सकती है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में काशी रुद्रास ने भी इलाहाबाद, झांसी मंडल में 20 जुलाई और वाराणसी व फतेहपुर मंडल में 21 जुलाई कोे ट्रायल व खिलाड़ियों का चयन तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें