करन शर्मा ने काशी के गेंदबाजों की गेंदों को चौकों में तब्दील करते हुए 42 गेंद पर 8 चौकों की मदद से अर्द्धशतक पूरा किया। दोनों ने मिलकर काशी को 13.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। इस खतरनाक जोड़ी को पूर्णांक त्यागी ने करन शर्मा (76) को रिंकू के हाथों कैच कराकर तीसरा विकेट चटकाया। दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। फिर प्रिंस यादव व अंकुर मलिक के साथ मिलकर काशी रुद्रास को 19.1 ओवर में 153 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दिलायी।
जीत का चौका प्रिंस यादव ने लगाया। प्रिंस यादव (32) व अंकुर मलिक (3) नाबाद रहे, तो गेंदबाजी में मेरठ से कार्तिक त्यागी ने 2, पूर्णांक त्यागी ने 1 को आउट किया। इससे पहले यूपी टी-20 लीग के फाइनल मैच में शनिवार को काशी रुद्रास के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को मेरठ मेवरिक्स के सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने गलत साबित करते हुए पहले ही ओवर में 12 रन बटोरे। हालांकि स्वास्तिक (18) अपना जादू अधिक देर तक नहीं दिखा सके और बॉबी यादव ने उन्हें कीर्तिवर्धन के हाथों कैच कराया।
इसके बाद तो काशी के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे मेरठ के एक के बाद एक तीन विकेट गिरे। इसमें 27 रन पर पहले बॉबी ने माधव कौशिक (0) को अंकुर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। तो मेरठ का 27 रन पर ही तीसरा विकेट अटल बिहारी ने उवेश अहमद (9) को एलबीडब्लू कर लिया। वहीं, चौथा विकेट मेरठ का 32 रन पर रिंकू सिंह (4) का गिरा, उन्हें बॉबी यादव ने बोल्ड किया। फिर शोएब ने ऋतुराज के साथ मिलकर टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। 64 रन पर शोएब सिद्दीकी (10) का कैच कीर्तिवर्धन ने प्रिंस की गेंद पर पकड़ा।
इसके बाद ऋतुराज शर्मा व दिव्यांश जोशी ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरु किया। ऋतुराज ने 36 गेंदों पर 4 चौकों व 2 छक्कों के दम पर 50 रन पूरे किए। दोनों ने मेरठ के स्कोर को 100 रन के पार किया। खतरनाक हो रही इस जोड़ी को अटल बिहारी राय ने ऋतुराज (53) को बॉबी के हाथों कैच कराकर तोड़ा। तो अगली गेंद पर अटल ने यश गर्ग (0) को शिवा के हाथों बाउंड्री पर कैच कराकर सातवां विकेट लिया। फिर 141 रन पर दिव्यांश जोशी (40) का कैच आर सिंहवाल ने मो.शारिम की गेंद पर पकड़ा। इस प्रकार से मेरठ मेवरिक्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बनाए। पी त्यागी (5) व विशाल (1) नाबाद रहे, तो गेंदबाजी में काशी रुद्रास से अटल बिहारी राय व बॉबी यादव ने 3-3, मो. शारिम व प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।