फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में एसटीएफ ने कछुओं से भरा कंटेनर पकड़ा, 1300 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1300 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसटीएफ कानपुर यूनिट ने कछुओं की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार दोपहर रामादेवी फ्लाईओवर से कंटेनर के साथ गिरफ्तार किया। कंटेनर में 1300 जिंदा कछुए बरामद हुए जो इटावा से कोलकाता ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन


वहां से इन कछुओं को बांग्लादेश व म्यांमार के रास्ते चीन, हांगकांग और मलेशिया आदि देशों में सप्लाई किया जाता। गिरोह में इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा और मैनपुरी के बीस से अधिक लोग शामिल हैं। एसटीएफ सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कंटेनर मालिक विनोद कुमार सविता व चालक रामबेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

दोनों मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सरीफपुर के रहने वाले हैं। कछुओं की तस्करी ये गिरोह पिछले डेढ़ दशक से कर रहा है। जांच में पता चला कि कछुआ दुर्लभ सिंदूरी प्रजाति के हैं जो खासकर चंबल नदी में ही पाए जाते हैं। मैनपुरी के धर्मेंद्र, इटावा के देवेंद्र सिंह उर्फ सीटू, फिरोजाबाद के सिरसागांव के गजेंद्र और औरैया अछल्दा का राजकुमार सरगना के तौर पर गिरोह संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आसपास के छह सात जिलों के बीस से अधिक लोग गिरोह से जुड़े हैं। एक कछुए की कीमत करीब 50 हजार है जिसेआगे 80 हजार से एक लाख रुपये तक में बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें