फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवाओं को नए और ऊर्जावान अंदाज में शिवभक्ति सिखाएगा शिवोहम, सीएसजेएम विश्वविद्यालय में होगा आयोजन

Thu, 19 Feb 2026 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 28 फरवरी को कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजन होगा। 
विज्ञापन
शिवोहम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए, ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है, अब कानपुर में भी अपने भव्य रूप में दस्तक देने जा रही है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला लेकर आ रहा है अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम। आयोजन 28 फरवरी को कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में होगा।
विज्ञापन


शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। इसमें आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेंगा। 12 ज्योर्तिलिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से डिजिटल तकनीक से पवित्र धामों का साक्षात्कार भी संभव होगा। इस आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं इसलिए देर न करें, अभी बुक करें और इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

संस्कृति, स्वाद और भक्ति का होगा अनोखा संगम
कार्यक्रम स्थल पर एक खास फूड कोर्ट होगा, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस तैयार किया गया है, जिसमें फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित कई स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति शामिल है, जो युवाओं को झूमने पर मजबूर करेगी। इसके अलावा डिवोशनल बीट्स डीजे शिवमय के साथ भव्य साउंड और लेजर शो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। इस पूरी आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर मन और आत्मा को गहराई से छू जाएगी। शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला आध्यात्मिक जागरण है। यह ऐसा अनुभव है जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर जीना चाहेगा।
विज्ञापन


ये हैं प्रायोजक
इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय : हीरल वाह इंडिया मसाले, सस्टेनेबिलिटी पार्टनर : कानपुर नगर निगम, बेवरिज पार्टनर : कोका-कोला बॉटलर एसएलजी, और ड्रिवन बाय पार्टनर : किया, एसोसिएट पार्टनर्स : सेक्रेड 111 डिटर्जेंट व पाउडर, पैशन बियॉन्ड इमैजिनेशन, बावर्ची सोयाबीन ऑयल, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंशी पन्ना मसाले। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : ब्लू वर्ल्ड कैसल, आउटडोर पार्टनर : एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट, वेन्यू पार्टनर : छत्रपति शाहू महाराज यूनिवर्सिटी, टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट और चैनल पार्टनर : न्यूज प्लस हैं।

शिवमय होगा वातावरण
जीवांजलि शिवोहम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का एक दिव्य अवसर है। मुझे विश्वास है कि जब पद्मश्री कैलाश खेर अपनी स्वरांजलि अर्पित करेंगे, तो वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठेगा। 12 ज्योतिर्लिंगों के वर्चुअल दर्शन की अनूठी पहल श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी और समस्त कानपुर वासियों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव साबित होगी। ऐसे प्रेरणादायी और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हम अमर उजाला परिवार को साधुवाद देते हैं। हीरल वाह इंडिया स्पाइसेज भारतीय परंपरा और मूल्यों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। - रवि शंकर जायसवाल, प्रबंध निदेशक, हीरल वाह इंडिया स्पाइसेज

नई ऊर्जा का होगा संचार
कानपुरियों में शिवोहम के जरिये नई ऊर्जा का संचार होगा। यह शिवभक्ति से जुड़ने का सुनहरा अवसर है, जिसे किसी को भी खोने नहीं देना चाहिए। यह आयोजन साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव साबित होगा। शिवोहम भगवान शिव की भक्ति को आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।- सिद्धार्थ शर्मा, तिरंगा अगरबत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें