फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुल गए स्कूल : थर्मल स्कैनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुईं कक्षाएं

Wed, 01 Sep 2021 05:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

औरैया में कुछ स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंचे। कोविड नियमों का पालन करते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाया गया।
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काेरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच बुधवार को कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खुल गए। हालांकि स्कूलों में उपस्थिति कम रही। पहला दिन होने की वजह से कई अभिभावकों ने बच्चों को भेजने के लिए अपनी सहमति नहीं दी।
विज्ञापन


औरैया में कुछ स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंचे। कोविड नियमों का पालन करते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाया गया। शिक्षकों ने थर्मल स्कैनिंग की, मास्क सही से न लगाएं होने पर हिदायत दी। पहले दिन की शुरुआत में बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में बताया गया।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में बच्चे तो समय से पहुंचे लेकिन गुरु जी नदारद मिले। जिस पर बच्चों को घण्टों इंतजार करना पड़ा। बीएसए चन्दना राम इकबाल ने भी स्कूलों की हकीकत जांची। फर्रुखाबाद जिले में बच्चे खुशी से स्कूल पहुंचे। नवाबगंज के उम्मरपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पीटी करते दिखाई दिए। चित्रकूट में प्राइमरी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें