फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शुक्लागंज में लाल निशान, कानपुर में चेतावनी बिंदु के पार गंगा, पलायन करने वालों की तादाद बढ़ी

Thu, 28 Oct 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (शुक्लागंज)
विज्ञापन
बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बुधवार शाम शुक्लागंज में खतरे के निशान और कानपुर में चेतावनी बिंदु के पार चला गया। शुक्लागंज के 20 से अधिक मोहल्ले टापू में तब्दील हो गए हैं, जिससे सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने वालों की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन


कानपुर में बिठूर और गंगा बैराज के आसपास के दर्जनभर से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे सब्जियों और फूलों की खेती भी डूब गई है। कानपुर में अक्तूबर माह में 14 साल में पहली बार गंगा ने चेतावनी बिंदु पार किया है।

केंद्रीय जल आयोग के शुक्लागंज स्थित स्टेशन पर बुधवार शाम सात बजे शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान और कानपुर में चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पार कर समुद्र तल से 113.01 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दरअसल, कानपुर अप स्ट्रीम और शुक्लागंज डाउन स्ट्रीम में आता है। इसलिए दोनों जगहों पर चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान में एक मीटर का फर्क है। कानपुर में खतरे का निशान 114 मीटर और शुक्लागंज में 113 मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें