फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हरदोई की अंतिमा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में किया टॉप, खुशी से झूमा परिवार

Tue, 03 Mar 2020 01:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अंतिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली अंतिमा सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस की निवासी हैं। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की अंतिमा इन दिनों एटा में डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा में टॉप करने की जानकारी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस में रहने वाले सुनील कुमार सिंह मूल रूप से सांडी विकासखंड के ग्राम भदार के निवासी हैं।

सुनील खेती करते हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंह गृहणी हैं। चार बच्चों में तीसरे नंबर की अंतिमा सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई शहर के श्री वेणी माधव विद्यापीठ से पूरी की है। स्नातक की पढ़ाई बिलग्राम तहसील क्षेत्र के सदरपुर में स्थित एक महाविद्यालय में से की है।

इसी के साथ में पुलिस की भर्ती की परीक्षा भी दे रही थी। पिछली बार हुई पुलिस भर्ती में वह रेस में चूक गई थी, लेकिन यहीं से उन्होंने परीक्षा को पास करने का संकल्प भी ले लिया।
विज्ञापन

इसका नतीजा भी सोमवार को देखने को मिला जब भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित हुए और अंतिमा ने टॉप किया। इसकी सूचना परिवार को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई। पिता सुनील कहते हैं की अंतिमा होनहार है।

भर्ती परीक्षा में पास होने की उम्मीद तो थी लेकिन यूपी में टॉप कर जाने की कल्पना नहीं थी बेटे की सफलता पर मां अनीता सिंधी खुश नजर आए अंतिमा की बड़ी बहन सुरभि भी पुलिस परीक्षा उत्तरण कर लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं अंतिमा का एक भाई अमन सिंह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा भाई अभिनव सिंह हाई स्कूल में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें