फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सिरफिरे ने तलवार मारकर दो मासूमों सहित तीन को किया घायल

Sun, 01 Mar 2020 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सिरफिरे ने तलवार मारकर दो मासूमों सहित तीन को किया घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में एक सिरफिरे ने तलवार से दो मासूम समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे को तलवार सहित पकड़ लिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम गजियापुर निवासी चंदन की पुत्री रोहिणी (4) अपने घर के बाहर रविवार सुबह खेल रही थी। साथ ही गांव निवासी राजीव की पुत्री राधा (5) भी कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी रामचक्कर पुत्र श्रीराम वहां तलवार लेकर पहुंचा और रोहिणी व राधा पर वार कर दोनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

यह देखकर गांव निवासी राजपाल (18) पुत्र रघुनंदन वहां पहुंचा और रामचक्कर को रोकने का प्रयास किया तो रामचक्कर ने तलवार से उस पर भी वार कर दिया। घटना में रोहिणी, राधा और राजपाल घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया।

जहां से चिकित्सक ने इन सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर दूसरी ओर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामचक्कर को तलवार सहित पकड़ लिया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि रामचक्कर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रामचक्कर नशे का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें