फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला के साथ सिपाही ने किया कुछ एेसा

Fri, 08 Dec 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक शादीशुदा मह‌िला काे शादी का झांसा देकर एक स‌िपाही सालाें तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब ‌म‌ह‌िला ने स‌िपाही से शादी की बात की ताे उसने इससे इंकार कर द‌िया।एसपी अाॅफ‌िस पहुंची मह‌िला ने अाराेपी स‌िपाही के ख‌िलाफ तहरीर दी है।    
विज्ञापन

  चित्रकूट के बहिलपुरवा गांव में एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक स‌िपाही सालाें तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब ‌म‌ह‌िला मां बन गई  ताे स‌िपही ने शादी करने से इंकार कर द‌िया। म‌ह‌िला की श‌िकायत पर अाराेपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सिपाही ने महिला पर ही ब्लैक मेलिंग के आरोप लगाया है। बहिलपुरवा गांव की एक शादीशुदा महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गांव में एक चाय पान की दुकान है। कुछ साल पहले उसकी शादी बदौसा थाना क्षेत्र में हुई थी। पति से कुछ विवाद के बाद से वह मायके अाकर रहने लगी। 
विज्ञापन


इस दौरान थाने में तैनात सिपाही नूर मोहम्मद निवासी मौदहा उसकी दुकान पर अाया। स‌िपाही ने शादी का झांस देकर कई बार उसकी दुकान में ही उसके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बदनाम करने धमकी दी। दो साल तक यही चलता रहा। इस दौरान मह‌िला ने एक बच्चा काे जन्म द‌िया।

जब बच्चा पैदा हुआ तो आरोपी सिपाही शादी से मुकर गया और ट्रांसफर कराकर चला गया। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी सिपाही नूर मोहम्मद ने बताया कि महिला के कई लोगों से संबंध हैं और वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। कई बार रुपये की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें