फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam: चित्रकूट में तीसरी पाली में पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, परीक्षार्थी की जगह दे रहा था पेपर

Sun, 18 Feb 2024 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के पलेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक पेपर देते पकड़ा गया है। जिले में अब तक यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
मुन्ना भाई हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में तीसरी पाली में एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अनुज नाम के परीक्षार्थी की जगह रितेश नाम का युवक पेपर दे रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र के पलेश्वर नाथ इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। बता दें कि कल भी पुलिस ने दो मुन्ना भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिले में अब तक यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें