हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में नयागांव मोड़ के निकट सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी और सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की मुठभेड़ बदमाशों से हो गई।
बोलेरो सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में उन्नाव जनपद की पत्थर कॉलोनी निवासी संदीप यादव पुत्र श्रीराम यादव के पैर में गोली लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसका साथी ग्राम खेड़ा निवासी पंकज यादव पुत्र श्याम किशोर यादव मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। गोली से घायल संदीप यादव को आनन-फानन ही सीएससी माधौगंज और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सीओ सिटी विजय कुमार राना की मानें तो मुठभेड़ के दौरान एक चोरी की बोलेरो बदमाशों के पास से बरामद हुई है। दो तमंचे भी मिले हैं संदीप यादव और पंकज यादव के विरुद्ध उन्नाव जनपद के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज होने की जानकारी सीओ ने दी है।