मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक
कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक भी आएंगे। ये दोनों लोग लखनऊ से ही राष्ट्रपति के साथ विशेष विमान से चलकर अहिरवां एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ हर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विशेष विमान सुबह 9:20 पर अहिरवां पहुंच जाएगा। इसके बाद तीनों लोग सुबह 10 से 10:25 बजे तक बाला जी मंदिर सलेमपुर में दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर के मुख्य कक्ष में स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बाला जी मंदिर से प्रस्थान कर 10:30 बजे राष्ट्रपति गंगा तट स्थित ड्योढ़ी घाट पर विपश्यना केंद्र पहुंचेंगे। वहां से अहिरवां पहुंचकर 11:40 पर हेलीकाप्टर से चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ डीएवी ग्राउंड फूलबाग पहुंचेंगे।
यहां डीएवी कॉलेज के सौ साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएवी ग्राउंड से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर 1:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 3:30 बजे बीएनएसडी शिक्षा निकेतन पहुंचेंगे। यहां ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।