फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़, एक को लगी गोली, साइबर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 01:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मुठभेड़ की जानकारी देते एसएसपी इटावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में शहर के बाहर डीपीएस के पास मुठभेड़ में पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इनमें एक पर 25 हजार रुपये का इनाम है। एक के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच रात करीब छह बजे आईटीआई चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान गुजरी यूपी 14 बीके 9392 कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। कार में सवार 25 हजार रुपये के इनामी अनीश गुप्ता (40) पुत्र दिनेश गुप्ता को पुलिस ने पहचान लिया। पुलिस ने कार का पीछा किया। अंडरब्रिज के पास बदमाशों ने कार सर्विस रोड से हाईवे की ओर मोड़ दी। बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए।

पुलिस ने भी जवाब में चार राउंड फायरिंग की। बदमाशों की कार डीपीएस से पहले सर्विस रोड किनारे एक पोल से टकरा गई। पुलिस ने कार से अनीश के अलावा उसके साथी कासगंज निवासी विपिन और और एटा निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। इनामी अनीश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि अनीश साइबर अपराधी है। उसके खिलाफ पांच मई को सिविल लाइन थाने में एटीएम से रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आईटी सेल के जरिये उसे ट्रेस किया गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें