यूपी के इटावा जिले में सैफई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मैनपुरी जिले के करहल कस्बे की सीमा के पास से तस्करी से लाई जा रही 352 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि शराब माफिया भागने में सफल रहे। शराब पंजाब प्रांत से लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग करहल की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लेकर आ रहे है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ करहल सीमा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जब वह चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। चालक ने पहले तो ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह इसमें सफल नहीं हो सका। पुलिस को देखकर ट्रक में शराब दो लोग भाग जाने में सफल रहे।