आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को लग्जरी बस और कार की टक्कर में पढ़ीन दरवाजा निवासी दीपू पाल (25) की मौत हो गई। कार चालक दीपू मरीज लेकर शुक्रवार को दिल्ली गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर परिवारीजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
यूपी के औरैया जिले में मोहल्ला रुहाई निवासी श्रीकृष्ण की कार मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी दीपू पाल (25) पुत्र राजू पाल चलाता है। 21 सितंबर को शहर से बुकिंग पर एक मरीज को लेकर दिल्ली छोड़ने गया था। जहां से शनिवार को वह वापस औरैया लौट रहा था। रात लगभग 12 बजे उसकी कार आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छलेसर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंची ही थी कि वॉल्वो बस से टक्कर हो गई।