फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, दोस्तों संग उत्सर्ग एक्सप्रेस से कन्नाैज से कानपुर आ रहा था युवक

Thu, 27 Nov 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद कन्नौज के यात्री बृजेश कुमार के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनवरगंज स्टेशन के पास चलती उत्सर्ग एक्सप्रेस से गिरे युवक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। वह दोस्तों संग कन्नाैज से कानपुर आ रहा था। इनकी पुणे जाने की तैयारी थी। कन्नौज के ठठिया नयापुरवा निवासी पिता राकेश कुमार ने बताया कि ब्रजेश कुमार (30) दोस्तों संग पुणे जा रहा था। वह बुधवार को उत्सर्ग एक्सप्रेस में दोस्तों संग कन्नाैज से सवार हुआ। सेंट्रल से ट्रेन बदलनी थी। यहां अनवरगंज सीमा में प्रवेश करते समय सवारियों का धक्का लगने से चलती ट्रेन से ट्रैक पर जा गिरा। उसका पैर कटने के साथ ही हाथ व सिर पर गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन


घायलावस्था में आऱपीएफ सिपाही और जीआरपी ने स्ट्रेचर और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें हैलट भेजा। जीटी रोड जाम में भी एंबुलेंस फंस गई। किसी तरह निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। वह तीन भाइयों सोनू व ऋषि में बड़ा था। आरपीएफ प्रभारी रितु ने बताया कि दोस्त के नंबर से पिता और अन्य लोगों की सूचना दी। एबुंलेंस थोड़ा जाम में फंसी थी। अस्पताल में अधिक रक्तश्राव से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें