फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में उपचुनाव: प्रधानी के चुनाव में 71 फीसदी हुआ मतदान, जानिए कब होगी मतगणना

Mon, 20 Dec 2021 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले के करमपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर उपचुनाव हुआ। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालयों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
औरैया में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान व ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत कन्हौ में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में मंगलवार को ग्रामीणों ने उत्साह से मतदान किया। प्रधान पद के लिए 71 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


सदस्य पद के लिए 50 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। देर शाम शाम मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग में रूम में रखवाया गया। मंगलवार को संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर मतगणना होगी। प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दोनों स्थानों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान की मृत्यु होने के कारण उपचुनाव कराया गया। मंगलवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 1073 में 765 (71 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कन्हौ में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव में 116 में 58 (50 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालयों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें