11 वार्डों में भाजपा ने उतारे हैं मुस्लिम प्रत्याशी
इस बार भाजपा ने भी 11 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में पार्टी का वोट प्रतिशत कम न होने पाए इसे रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री इस जुलूस के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। दोनों नेताओं का प्रयास होगा कि मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान स्थल तक पहुंचाने में सफल हो सकें।
पदाधिकारी लगा रहे हैं एड़ी चोटी का जोर
योगी और अखिलेश के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। सोमवार को सपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और सांसद डिंपल यादव शहर के अधिकांश क्षेत्रों में घूमकर लोगों से साथ देने की अपील की।
चावल बांटकर जनसभा में आने की अपील
दूसरी ओर भाजपा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक सहित कई प्रमुख नेताओं ने घर-घर जाकर दूसरे दिन पीले चावल बांटकर लोगों से मुख्यमंत्री की जनसभा में आने की अपील की। पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।