जलशक्ति मंत्री व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत में होती कहासुनी
- फोटो : amar ujala
सड़कें खुदी रहेंगी, तब भी मैं अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा
मेरे साथ अफसर हैं। सभी जगह देखूंगा। अफसरों की लापरवाही होगी, तो सस्पेंड कर दूंगा। इस पर विधायक कहते हैं भाई साहब सड़कें खुदी पड़ी हैं। रास्ते खुदे पड़े हैं। भाई साहब... इस पर जलशक्ति मंत्री कहते हैं कि सड़कें खुदी रहेंगी, तब भी मैं अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। मैं गांवों में चलने को तैयार हूं, चलो न मेरे साथ। इसके बाद मंत्री विधायक को अपने साथ गाड़ी में बैठकर अपने साथ ले जाते हैं। तब माहौल शांत होता है।
काफिला रोके समर्थकों को अलग कराते सीओ सदर अरुण कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
गाड़ी से नीचे उतरे मंत्री, विधायक से हुई कहासुनी
काफिला रोकने के बाद प्रधानों का कहना था कि जल जीवन मिशन से खोदी गई सड़कों की दशा खराब है। जिन्हें आजतक दुरुस्त नहीं कराया गया। साथ ही कई गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तीन साल से समस्या बरकरार है। 20 फरवरी तक समस्या के समाधान का भरोसा मिला है। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बताया कि विधायक के समर्थकों ने समस्या बताने के लिए जलशक्ति मंत्री के काफिले को रोका था। बाद में समर्थकों को अलग कराकर काफिला आगे बढ़ाया गया।
कलक्ट्रेट में मंत्री, विधायक व अधिकारियों की बैठक के दौरान पुलिस छावनी में तब्दील परिसर
- फोटो : amar ujala
मंत्री ने विधायक से कहा- सड़कें खुदी मिली तो अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा
काफिला रोकने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव के बीच बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि जहां कोई शिकायत है, वहां मुझे लेकर चलो। उस गांव में मैं खुद चलता हूं। 40 गांवों में कहोगे तो मैं सभी जगह चेक करने चलूंगा, मेरे साथ अफसर हैं। सभी जगह देखूंगा, लापरवाही मिलने पर अफसरोंं को सस्पेंड कर दूंगा। आप मेरे साथ मेरी गाड़ी में चलिए।
जलशक्ति मंत्री व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत में होती कहासुनी
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ने दिखाई आंख तो, समर्थक बोला- खा जाओगे क्या
काफिला रोकने और झड़प के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को अपनी गाड़ी में बैठाया। इस दौरान विधायक के समर्थकों की इंस्पेक्टर से झड़प हो गई। समर्थकों का कहना था कि पूरी बात हो जाएगी, वह तभी जाएंगे। इसी दौरान एक समर्थक इंस्पेक्टर से बोला- आंख क्यों दिखा रहे हो, खा जाओगे क्या। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है, बात तो हो रही है।
लोकसभा और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं विधायक के पिता
जनपद महोबा की विधानसभा चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत वर्ष 2017 से भाजपा के टिकट पर लगातार जीत रहे हैं। उनके पिता गंगाचरण राजपूत लोकसभा व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। गंगाचरण और बृजभूषण राजपूत लोधी समाज का मजबूत चेहरा माने जाते हैं। यह विधानसभा लोधी बाहुल है। विधायक ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से बीए किया है। चरखारी विधायक उमा भारती के करीबी माने जाते हैं। वह चरखारी से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में सपा के रामजीवन को 41 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
विधायक ब्रजभूषण ने बीच सड़क पर रोका मंत्री का काफिला,
- फोटो : amar ujala