फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में गूंजा राष्ट्रगान: उप्र मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश, छात्रों ने दुआ के साथ गाया जन-गण-मन

Sat, 14 May 2022 02:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी में स्कूलों की तरह की मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। इसी आदेश के अनुपालन के तहत जनपद के मदरसों पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान हुआ और दुआ भी मांगी गई।
 
विज्ञापन
मदरसों में राष्ट्रगान गाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया। पहले ही दिन मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों में पढऩे वाले छात्र, छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने जनपद में संचालित 401 मदरसा संचालकों को पत्र जारी किया। इसमें बताया कि मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए इसका पालन कराया जाए। 
इसी आदेश के क्रम में गुरुवार से मदरसों में राष्ट्रगान गाना शुरू हो गया। शहर के एबीनगर जामा मस्जिद के निकट संचालित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं ने दुआ के साथ राष्ट्रगान भी गाया। सभी बच्चे परिसर में एक स्थान पर एकत्रित हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद जन, गण, मन का गान किया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने बताया कि परिषद के आदेश के क्रम में सभी मदरसा संचालकों को पत्र जारी कर दिया गया है। इस पत्र पर अमल भी शुरू हो गया है। पहले ही दिन मदरसों में राष्ट्रगान गाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें