फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में बिकेगी यूपी की खादी

Thu, 03 Nov 2016 08:30 PM IST
प्रकाश तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जानकारी देते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खादी को मॉडर्न डिजाइन में पेश करने और दूसरी वस्त्र निर्माता कंपनियों के बराबर खड़े होने में सफलता मिलने के बाद अब यूपी का खादी कपड़ा विदेश की राह पकड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सीएम अखिलेश यादव ने विभाग को पूरी तरह से मजबूत करने का काम किया है। जल्द ही देश भर के अलावा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी कपड़े दूसरे देशों में भी बिकेंगे।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने यह बात गुरुवार को उन्नाव में कही। 
वह उन्नाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग का निरीक्षण किया। बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बसपा सरकार में समाप्त होने की कगार पर था। सपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने इसे संजीवनी दी और यह फिर से उठ खड़ा हुआ। अब बोर्ड युवाओं व बुजुर्गों सभी के पसंदीदा वस्त्रों का निर्माण करने पर बल दे रहा है। सीएम ने 15 करोड़ रुपये से 10 हजार चरखों की खरीद की संस्तुति दी है। इससे बोर्ड बड़ी मात्रा में खादी कपड़े का उत्पादन करवाएगा और इससे करीब 25 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं आने वाले समय में बोर्ड की ओर से तैयार किए गए वस्त्रों की ऑनलाइन खरीदारी भी की जा सकेगी इसकी व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें