मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी रथयात्रा पहले चरण में गुरुवार शाम उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचा। यहां जनसभा काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने बसपा अाैर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बाेने एक सरकार ने नाै सालाें में केवल हाथी बनवाया। इन नाै सालाें में जाे बैठे हुए हाथी थे वह अाज तक बैठे ही रह गए अाैर जाे खड़े हैं वह खड़े ही रह गए। इसके बाद उन्हाेंने भजपा काे भी अाड़े हाथाें लिया। बाेले विकास की बातें करने वालाें ने कवल वादा किया। बाेला था डिजिटल इंडिया करेंगे, स्मार्ट सिटी बनाएंगे। लेकिन सरकार बनते ही भूल गए। इस बीच वह अपनी सरकार के कामकाज काे बताना नहीं भूले। कहा, हमने 18 लाख लोगों को लैपटॉप दिया, अब स्मार्ट फोन देंगे। इसी से युवाअाें का विकास संभव हाेगा।
उन्हाेंने सर्जिकल स्ट्राइक अाैर रिटायर्ड जवान की अात्महत्या काे लेकर भी भाजपा पर तीखा हमला बाेला। कहा, ये लाेग सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढाेरा पीट रहे हैं अाैर जवान मरने काे मजबूर हाे रहा है। यह कैसा विकास है?
अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे काे लेकर भी खुद की पीठ थपथपाई। कहा, अापके पीछे जाे चाैड़ी सड़क है वह हमारी सरकार ने बनवाई है दूसरी तरफ की चाैड़ी सड़क भी हमने बनवाई। शहर काे 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। अगर फिर माैका मिला ताे गांव काे भी 24 घंटे बिजली देंगे। बाताें ही बाताें में वह यह भी जनता से पूछ बैठे की क्या काेई हमसे ज्यादा बिजली दे सकता है?