कानपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलने जा रहा है। कानपुर में पहली बार एक लाख रुपये की इनामी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फर्स्ट तारुगा कैश प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 22 नवंबर तक मैनावती मार्ग स्थित नेट क्रशर बैडमिंटन एकेडमी में होगा। एकेडमी कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध है।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19, 40 वर्ष से कम और 40 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सभी वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में एकल वर्ग के लिए 600 रुपये और युगल वर्ग के लिए 1000 रुपये प्रति टीम प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ियों को 18 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन taaruga.in वेबसाइट या आयोजन के पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके किया जा सकता है।
ऑफलाइन पंजीकरण के लिए एनआरआई हाइट्स एनआरआई सिटी स्थित सेंटर पर सुबह नौ से 11 बजे और नेट क्रशर बैडमिंटन एकेडमी में दोपहर तीन से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। आयोजन संबंधी जानकारी के लिए गौरांग अग्रवाल (9220558017) और तपस रंजन (7666758756) से संपर्क किया जा सकता है। अन्य जानकारी के लिए मुख्य इवेंट कंट्रोलर राहुल शुक्ला से दोपहर तीन से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।