सचेंडी के पलरा गांव में बुधवार सुबह मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पलरा निवासी बाबूराम किसान हैं। उनके पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटी बेटी रुचि (22) का विवाह साढ़ के लक्ष्मण खेड़ा निवासी सौरभ से मार्च 2026 में हुआ था। परिजन के मुताबिक शादी के दो माह बाद से रुचि मायके में आकर रहने लगी थी। बुधवार सुबह घर पर कोई नहीं था। तभी रुचि ने फंदा लगा लिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।