दंपति की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन व गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में बीते रविवार की शाम को घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगा ली थी। हालत गंभीर देख पति व मायके वाले उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसी दौरान पति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर परिजनों को मिली, जिससे घर में मातम छा गया। बुधवार शाम को जैसे ही दंपति का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल कालपी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। महिला का पोस्टमार्टम हो चुका है जबकि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीते रविवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी नरेंद्र अहिरवार की 26 वर्षीय पत्नी पूजा ने गृह क्लेश के चलते घर के एक कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही वह फंदे पर लटकी तो पति नरेंद्र ने उसे देख लिया। फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए उरई ले गया।