फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महोबा में पकड़ी गई वर्षों से चल रही गुटखा फैक्टरी, लाखों का माल बरामद, कई जिलों में थी सप्लाई

Tue, 23 Jun 2020 05:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
गुटखा फैक्टरी पकड़ी गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा पुलिस ने कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम कौहारी में अवैध गुटखा की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन युवकों को अधबने तथा बने हुए लाखो रुपये के गुटखा बरामद कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरी में गश्त के दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला को मुखबिरों से सूचना मिली कि गांव में भारी मात्रा में अवैध गुटखा का निर्माण तथा सप्लाई होती है।
विज्ञापन


मानक विहीन बन रहे गुटखा के सेवन से समाज को जानमाल का खतरा है। पुलिस एक हफ्ते से गुटखा फैक्टरी के भंडाफोड़ करने के लिए जानकारी जुटाने में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष ने गांव में जाल बिछाया तथा कई सालों से चल रही अवैध गुटखा बनाने की फैक्टरी  मशीन तथा लाखो का माल बरामद कर तीन लोगो को मौके पर गुटखा बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए नरेश कुमार गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता अनिल कुमार पुत्र गोपी अहिरवार निवासी कौहारी, अनिल साहू पुत्र राजेन्द्र साहू सुमेरपुर हमीरपुर आदि को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बने अधबने गुटखा के चार बोरे तथा गुटखा बनाने वाली मशीन भी बरामद कर मकान सीज कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें