बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के तहत टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर, शहर का हाल जानेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी शनिवार को महानगर में रहेंगे। इस दौरान वह किदवई नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर की जनसभा में शामिल होंगे और उनके लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद शाम काे कल्याणपुर विधानसभा सीट की प्रत्याशी नेहा तिवारी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
नेहा तिवारी बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे कि बहन है। कांग्रेस ने उन्हें लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के तहत टिकट दिया। वहीं प्रमोद तिवारी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर शहर का हाल जानेंगे।
इसके अलावा वह नाराज कार्यकर्ताओं से भी बात कर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। वहीं उनके आते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधान सभा सीटों पर चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।