फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में बसपा के कार्यक्रम में हंगामा, जिपं सदस्य राजनारायण को दोषी मानते हुए पार्टी से निकाला

Sun, 26 Sep 2021 04:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (घाटमपुर)
विज्ञापन
घाटमपुर में बसपा के प्रत्याशी घोषणा कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बहुजन समाज पार्टी के घाटमपुर प्रत्याशी की घोषणा के लिए रविवार को आयोजित कार्यक्रम हंगामे और धक्कामुक्की की भेंट चढ़ गया। इस बीच पार्टी ने प्रयागराज में तैनात डीएफओ बीएल अहिरवार के बेटे प्रशांत अहिरवार को प्रत्याशी घोषित किया। विरोध में नारेबाजी होते देख मुख्य सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर और नौशाद अली को कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन


देरशाम बसपा ने जिला पंचायत सदस्य राजनारायण कुरील को इस घटनाक्रम का दोषी मानते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही कार्यकर्ता स्थानीय पार्टी नेता को टिकट देने की मांग करते हुए प्रत्याशी का नाम लेकर वापस जाओ के नारे लगाने लगे।

प्रशांत को संबोधन के लिए बुलाते ही कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को बाहर ले जाने की कोशिश की तो धक्कामुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील ने बताया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के नारेबाजी और धक्कामुक्की करने से कार्यक्रम में व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में प्रवेश कुरील, संघप्रिय गौतम, बौद्धप्रिय गौतम, डीआर त्यागी, राजकुमार कप्तान, दीप सिंह, प्रभांश कुरील, संजय गौतम, रामनारायण निषाद, सलमान कुरैशी, रामराज मौर्य, नरेंद्र कुशवाहा, अनिल पाल, हरि नारायण सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

राजनारायण को पहले भी दी गई थी चेतावनी
बसपा जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए राजनारायण को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राजनारायण को पहले भी अनुशासनहीनता पर चेतावनी दी गई थी।

बताया गया कि कार्यक्रम में हुए हंगामे में उनकी भूमिका पाई गई है। हंगामा करने वाले लोग इन्हीं से जुड़े थे। हालांकि, राजनारायण का कहना है कि वह किसी कार्य में व्यस्त होने से कार्यक्रम में ही नहीं गए थे। हंगामे से उनका कोई लेनादेना नहीं है। वहां जो भी हुआ, गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें