फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: भाजपा ने चुनाव के लिए तैयार की टीम, हर विधानसभा सीट पर एक विस्तारक चुनाव तक करेगा काम

Sat, 21 Aug 2021 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रत्येक विस्तारक की जिम्मेदारी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथों की बैठकें आयोजित करना है। कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर उनको चुनाव में पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करना है। यह विस्तारक अपनी रिपोर्ट सीधे संगठन को देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आरएसएस से अलग प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विस्तारक की नियुक्ति की है। यह विस्तारक चुनाव तक क्षेत्रों में काम करेंगे। सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक विस्तारक को उसके निवासी क्षेत्र से अलग विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को इन सभी विस्तारकों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम में प्रशिक्षित किया।

प्रत्येक विस्तारक की जिम्मेदारी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथों की बैठकें आयोजित करना है। कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर उनको चुनाव में पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करना है। यह विस्तारक अपनी रिपोर्ट सीधे संगठन को देंगे। ऐसे सभी विस्तारकों को विधानसभा चुनाव तक उसी विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करना होगा।
विज्ञापन


विस्तारकों के प्रशिक्षण की पहली बैठक उन्नाव में आयोजित की गई। आगे भी अलग-अलग समय पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन विस्तारकों के साथ संघ की तरफ से भी विस्तारक इस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें