फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: ओवैसी बोले- रोजगार के अभाव में बुंदेलखंड का युवा पलायन कर रहा, जरूरी है यहां से सपा-भाजपा का सफाया

Sat, 19 Feb 2022 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

ओवैसी ने कहा कि सपा और भाजपा का सफाया किए बगैर बुंदेलखंड राज्य नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की इतनी चिंता है तो कर्नाटक की मुस्लिम बहनों को हिजाब पहनने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे? 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा एवं जन अधिकार पार्टी की संयुक्त चुनावी सभाओं में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रोजगार के अभाव में बुंदेलखंड का युवा पलायन कर रहा है।
विज्ञापन


सपा और भाजपा का सफाया किए बगैर बुंदेलखंड राज्य नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की इतनी चिंता है तो कर्नाटक की मुस्लिम बहनों को हिजाब पहनने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे? शनिवार दोपहर जीआईसी ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने बुंदेलखंड के मुद्दों को अपने संबोधन में विशेष रूप से शामिल किया।

कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना से सिर्फ महोबा और हमीरपुर को पानी मिलेगा। बांदा को नहीं। हमारी लड़ाई गरीब, मजलूमों की हिस्सेदारी की है। तीन तलाक को क्रिमिनल बना दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब तक जिसे भी वोट दिया गया उसी ने हमारे अधिकारों का हनन किया। बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन पिछड़ा और मुसलमान कहीं हिस्सेदारी में नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें