फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सब कुछ बेच देगी, तो कहां से देगी नौकरी

Sat, 19 Feb 2022 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश शनिवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड में युवाओं और किसानों समेत बड़े वर्गों को साधने पर ज्यादा ध्यान दिया। कहा कि सपा सरकार में किसानों की मदद के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की। युवाओं की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने यूपीटेट, सीटेट और बीटीसी वालों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


कभी परीक्षा रद्द तो कभी प्रश्नपत्र आउट होता है। उन्होंने युवाओें से सवाल किया कि क्या उन्हें नौकरी मिली? अखिलेश ने कहाकि भाजपा की सरकार ने हवाई अड्डे बेच दिए, हवाई जहाज बेच दिए, पानी के जहाज बेच दिए, रेलवे स्टेशन और उसकी कीमती जमीन और रेलगाड़ियां भी बेच रहे हैं।

सब कुछ बेच देंगे तो नौजवानों को नौकरियां कहां से देंगे। सपा की सरकार बनते ही 11 लाख से ज्यादा नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएंगी। अखिलेश के 21 मिनट के भाषण में 18 मिनट तक भाजपा ही निशाने पर रही। इस दौरान उन्होंने किसी भी अन्य विपक्षी दल का नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन


शुरुआती दो मिनट और आखिरी एक मिनट में अपने सभी आठों पार्टी प्रत्याशियों का नाम लेकर जनता से उनका सहयोग करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश शनिवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड में युवाओं और किसानों समेत बड़े वर्गों को साधने पर ज्यादा ध्यान दिया। कहा कि सपा सरकार में किसानों की मदद के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें